भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने अपने पसंदीदा पाकिस्तान क्रिकेटर के बारे में बताया है। एक बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा या कि पाकिस्तान टीम में उनका फेवरेट खिलाड़ी कौन है। तो इस सवाल के जवाब में अश्विन ने तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नाम लिए। जिनमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी के नाम शामिल थे।
बाबर आजम को बताया अपना फेवरेट खिलाड़ी
टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा बाबर जिस तरह से खेलते हैं वह तारीफ के योग्य हैं। वह मेरे पसंदीदा पाकिस्तानी क्रिकेट हैं। बाबर ने जिस तरह दुनिया भर में बल्लेबाजी की ही उससे अश्विन काफी प्रभावित हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, मैं मोहम्मद रिजवान को भी पसंद करता हूं, उन्होंने कई बार पाकिस्तान को मुश्किल मैच जिताए हैं। इसके अलावा अश्विन ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह प्रतिभाशाली बॉलर हैं। अश्विन के मुताबिक, पाकिस्तान के पास हमेशा प्रतिभाशाली क्रिकेटर रहे हैं।
रिजवान 2021 में बना चुके हैं सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन
मोहम्मद रिजवान की बात की जाए तो इस साल उनका टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दबदबा रहा है। साल 2021 में वह सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रिजवान इस साल 29 मैचों की 26 पारियों में 1326 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक जड़े। वहीं, बाबर आजम इस साल सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। बाबर ने 29 मैचों की 26 पारियों में 939 रन बनाए। इस दौरान बाबर के बल्ले से एक शतक समेत 9 अर्धशतक निकले।