फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी धरती पर 'हैट्रिक' लगाने वाले आर अश्विन ने बनाया कीर्तिमान

Wed, 26 Aug 2015 08:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाज आर अश्विन के लिए विदेशी धरती पर गेंदबाजी करना कभी आसान नहीं रहा। उन्हें विदेशी सरजमीं पर विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है।
विज्ञापन


लेकिन श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में अश्विन ने जिस तरह से गेंदबाजी और सफलता हासिल की उससे उन्होंने यह साबित कर दिया है कि भारत से बाहर भी सफलता हासिल करने में भी माहिर हैं।

आर अश्विन ने विदेशी धरती पर लगातार तीसरे टेस्ट मैच की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटकने में कामयाब रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट निकाले। फिर इसके बाद गाले में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट निकाले। दूसरी पारी में भी उन्होंने 4 विकेट निकाले। इस तरह से गाले टेस्ट में अश्विन ने कुल 10 विकेट झटक लिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में 42 रन देकर 5 विकेट निकालकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। गाले में हार के बाद भारत ने कोलंबो में 278 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। रनों के लिहाज से भारत की यह चौथी सबसे बड़ी जीत भी है।

अश्विन के 'पंजे' ने 9 बार दिलाई टीम इंडिया को शानदार जीत

टेस्ट क्रिकेट में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आर अश्विन से आगे अब 5 सिर्फ भारतीय गेंदबाज ही रह गए हैं। इसमें से उन्होंने सुभाष गुप्ते के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गुप्ते ने 12 बार टेस्ट में ऐसा कारनामा किया था।

इन दोनों से आगे बिशन सिंह बेदी (4), बीएस चंद्रशेखर (16), कपिल देव (23), हरभजन सिंह (25) और अनिल कुंबले (35) हैं और अश्विन का लक्ष्य धीरे-धीरे इन 5 गेंदबाजों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगा।

फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने 12 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 9 बार जीत हासिल की। उनसे आगे अब दो ही भारतीय गेंदबाज रह गए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए और टीम ने जीत दर्ज कराई। अनिल कुंबले ने 20 बार हरभजन सिंह ने 14 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेकर भारत की जीत का रास्ता बनाया।

अश्विन महान फिरकी गेंदबाज भागवत चंद्रशेखर के रिकॉर्ड को बहुत पहले ही तोड़ चुके हैं जिन्होंने भारत की जीत में 8 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया था।
विज्ञापन

सबसे तेज 12 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का बनाया रिकॉर्ड

आर अश्विन ने एक और शानदार रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम कर लिया है। उन्होंने महज 27 टेस्ट मैचों में 12 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटकने का रिकॉर्ड बना दिया। उनसे पहले दुनियाभर के सिर्फ 5 और गेंदबाजों ने ही ऐसा कारनामा किया है। इन 5 गेंदबाजों में कोई भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है।

27 टेस्ट मैचों से पहले 12 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं सिडनी ब्रेंस (24 मैच), वकार युनूस (16), इयान बॉथम (14), क्लेरी ग्रीमेट (14) और हुग टेफील्ड (13)। जबकि फजल महमुद ने 27 टेस्ट मैचों में यह कारनामा कर दिखाया था।

जहां तक अश्विन से पहले सबसे तेज 12 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड का सवाल है तो यह रिकॉर्ड सुभाष गुप्ते (11) के नाम दर्ज था।

जोरदार खेल दिखा रहे अश्विन 3 मैचों की सीरीज के 2 मैचों तक 17 विकेट झटक चुके हैं, जो श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2008 के सीरीज में हरभजन सिंह ने 16 विकेट लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें