फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvsSA: मैच के बाद डिकॉक ने कहा, यहां रह गई चूक, नहीं तो जीत जाते 

Fri, 29 Jan 2021 06:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में सात विकेट से मिली करारी हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डिकॉक ने कहा कि, हमने कुछ विकेट आसानी से गंवा दिए और इसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। डिकॉक ने मैच के बाद कहा, 'बेशक पहली पारी में हमारे बल्लेबाजी प्रदर्शन ने हमें निराश किया, हमने कुछ विकेट आसानी से गंवा दिए और इसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमने पहली पारी में स्वयं को निराश किया। बेशक जब आप पहले बल्लेबाजी करते हो तो आपको 220 से अधिक रन बनाने होते हैं और इसके बाद हमने 40 रन के आसपास उनके चार विकेट गंवा दिए लेकिन उन्हें वापसी करने का मौका दिया।'

हाल के मैचों में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम के ध्वस्त होने पर डिकॉक ने कहा कि उनकी यह पहचाने करने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। डिकॉक ने कहा कि जब बल्लेबाज दबाव में आता है तो शॉट खेलने की कोशिश करता है लेकिन इस पिच पर धैर्य के साथ खेलने की जरूरत थी।
विज्ञापन


उधर, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि वह अपनी टीम को विदेशों में जीतते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि स्वदेश में आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होती है क्योंकि हालात आपके अनुकूल होते हैं लेकिन हमें विदेशों में भी जीतने की जरूरत है।'

बाबर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें अपने खिलाड़ियों और शीर्ष प्रदर्शन करने वालों पर अधिक विश्वास करने की जरूरत है। हम एक या दो खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों की अनदेखी नहीं कर सकते, हमें उन पर भरोसा करने की जरूरत है।' बाबर ने कहा कि उन्हें स्वदेश से अधिक विदेशों में रन बनाने से आत्मविश्वास मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें