फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

De Kock Retirement: धोनी की राह चले क्विंटन डिकॉक, सात साल बाद उसी दिन उसी अंदाज में छोड़ा टेस्ट क्रिकेट, जानिए 2014 में ऐसा क्या हुआ था

Fri, 31 Dec 2021 01:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने अचानक से टेस्ट क्रिकेट छोड़ा है। उनसे पहले भारत के महेंन्द्र सिंह धोनी ने भी ऐसा ही किया था। धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बीच में ही संन्यास का एलान किया था। 
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक और महेंन्द्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। डिकॉक ने कहा है कि वो परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, इसलिए टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहे हैं। डिकॉक पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने अचानक से टेस्ट क्रिकेट छोड़ा है। उनसे पहले भारत के महेंन्द्र सिंह धोनी ने भी ऐसा ही किया था। धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में ही संन्यास का एलान किया था।
विज्ञापन


30 दिसंबर 2014 को धोनी ने अचानक ही जानकारी दी थी कि वो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। सभी के लिए यह फैसला चौकाने वाला था। धोनी के संन्यास के एलान से पहले टीम इंडिया बॉक्सिंग डे टेस्ट खेल रही थी। इस मैच के ड्रॉ होने के बाद भारतीय कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। वहीं डिकॉक ने भी बॉक्सिंग डे टेस्ट खत्म होने के बाद 30 दिसंबर के दिन ही अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया।  

2014 में धोनी ने अपने फैसले से सभी को चौकाया
जब धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था, तब रवि शास्त्री टीम के डायरेक्टर हुआ करते थे। उन्होंने इस घटना को याद करते हुए कहा था "यह सभी को बहुत चौकाने वाला था, जब धोनी ने बताया कि वो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। यहां तक कि वो आम दिनों की तरह चलकर मेरे पाए आए और कहा मैं खिलाड़ियों से कुछ कहना चाहता हूं। मैंने कहा बिल्कुल, मुझे लगा कि वो कुछ ऐसा बोलेंगे कि हमनें एक अच्छा मैच ड्रा कराया है। आखिरी दिन बल्लेबाजी की। इस मैच को ड्रा करना बड़ी बात थी और उन्होंने आकर कहा मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। मैंने ड्रेसिंग रूम में सभी के चेहरे देखे, वो सभी चौक गए थे, लेकिन यही महेंन्द्र सिंह धोनी हैं।"
विज्ञापन


इसी साल कप्तान बने थे, अब टेस्ट क्रिकेट छोड़ा
29 साल के क्विंटन डिकॉक इसी साल अफ्रीका की टेस्ट टीम के कप्तान बने थे। अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है। धोनी ने जब टेस्ट से संन्यास लिया था, तब वो टीम के कप्तान थे। डिकॉक अफ्रीका के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं, जो तीनों फॉर्मेट में कमाल की बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि उन्होंने अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कर दिया है। वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। 

टेस्ट में बेस्ट स्ट्राइक रेट में दूसरे नंबर पर
क्विंटन डिकॉक विश्व के ऐसे दूसरे टेस्ट क्रिकेटर हैं जो बेस्ट स्ट्राइक रेट के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। डिकॉक का टेस्ट क्रिकेट में 70.93 का स्ट्राइक रेट है। उनसे ज्यादा स्ट्राइक रेट सिर्फ डेविड वार्नर का है। वार्नर ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 72.03 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 

ऐसा रहा डिकॉक का टेस्ट करियर
क्विंटन डिकॉक ने 54 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 3300 रन बनाए जिनमें उनके 6 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर 141 रन नाबाद रहा। अपने टेस्ट करियर में डिकॉक ने 411 चौके और 33 छक्के लगाने में सफल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें