फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Lives Matter: डिकॉक का घुटने टेकने से इंकार, कार्तिक बोले नस्लभेद पर अपने स्टैंड की वजह से नहीं खेल रहे मैच

Tue, 26 Oct 2021 06:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों के लिए मैच से पहले घुटने पर बैठना जरूरी कर दिया है। बोर्ड नस्लभेद के खिलाफ अपना समर्थन दिखाने के लिए ऐसा कर रहा है। इसके बाद अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने मैच खेलने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक के नस्लभेद के खिलाफ अभियान में घुटने टेकने से मना कर दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने खेलने से मना कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों के लिए मैच से पहले एक घुटने पर बैठना अनिवार्य कर दिया था। इस आदेश के जरिए अफ्रीकी बोर्ड नस्लभेद के खिलाफ अपना समर्थन दिखाना चाहता है। बोर्ड के इस फरमान के बाद डिकॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो निजी कारणों से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। वहीं भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कहा है कि डिकॉक ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


 

डिकॉक इससे पहले भी नस्लभेद के खिलाफ एकजुटता दिखाने से मना कर चुके हैं। उनका कहना है कि हर इंसान की अपनी सोच होती है और किसी को भी कोई करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि डिकॉक ने किसी वजह से यह मैच खेलने से मना किया है। 

दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने सोमवार की रात यह तक किया कि अब उनकी टीम के सभी खिलाड़ी मैच से पहले एक घुटने पर बैठेंगे और नस्लवाद के खिलाफ अभियान में अपना समर्थन दिखाएंगे। इसके बाद मंगलवार को बोर्ड की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया। इसके बाद डिकॉक ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मैच खेलने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


पहले भी ऐसा कर चुके हैं डिकॉक
अफ्रीकी बोर्ड ने पिछले साल 25 नवंबर को एक आदेश जारी किया था, जिसमें खिलाड़ियों को तीन विकल्प दिए गए थे, जिसके जरिए वो नस्लवाद के खिलाफ अपना समर्थन दे सकते हैं। खिलाड़ी एक घुटने पर बैठ सकते थे, या अपनी मुट्ठी ऊपर करके खड़े हो सकते थे या फिर सावधान की मुद्रा में खड़े हो सकते थे। इसके बाद टेस्ट सीरीज में सभी खिलाड़ियों ने इनमें से कोई न कोई तरीका स्वीकार करके नस्लभेद का विरोध किया था, लेकिन डिकॉक अपने हाथ पीछे करके साधारण मुद्रा में खड़े नजर आए थे। 

इसी साल 12 जून को हुई एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इसकी वजह बताने से मना कर दिया था। डिकॉक ने कहा था "मेरे व्यक्तिगत कारण हैं। मैं इन्हें अपने तक ही सीमित रखूंगा। यह मेरी व्यक्तिगत सोच है। यह हर किसी का अपना फैसला होता है। कोई किसी को कुछ भी करने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। मैं इसी तरीके से चीजों को देखता हूं।" यह प्रेस कॉन्फ्रेंस वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान सेंट लूसिया में हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें