फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड एग्जाम में विराट कोहली पर आया सवाल, स्टूडेंट्स का ऐसा रहा रिएक्शन

Thu, 15 Mar 2018 06:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की इतने वर्षों में फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा हुआ है। 2017 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले 29 वर्षीय कोहली ने टेस्ट में 21 जबकि वन-डे क्रिकेट में 35 शतक जड़े हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज इस समय श्रीलंका में चल रही निदाहास टी20 ट्रॉफी से ब्रेक पर हैं। इसके बावजूद वह सुर्खियों से दूर नहीं हैं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में मंगलवार को बोर्ड एग्जाम में विराट कोहली के बारे में एक सवाल आया, जिसके बाद टीम इंडिया के कप्तान फिर आकर्षण का केंद्र बन गए। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 10वीं क्लास का इंग्लिश पेपर मंगलवार को हुआ, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बारे में निबंध लिखने का सवाल आया। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि स्टूडेंट्स को 'राष्ट्रीय आइकॉन' के सवाल का जवाब देने में मजा आया।

देखिए कोहली पर आए प्रश्न का फोटो और ऐसा रहा स्टूडेंट्स का रिएक्शन

virat kohli
मुर्शीदाबाद में नबीपुर सरलाबाला हाई स्कूल के शमीम अख्तर ने अखबार को बताया कि उन्हें अपने 'आदर्श' कोहली के सवाल पर जवाब देने में अच्छा लगा। अख्तर के हवाले से कहा गया, 'हमने बड़ी शिद्दत से कोहली पर आए सवाल का जवाब दिया क्योंकि हमने कभी इस तरह के प्रश्न की उम्मीद नहीं की थी। वह मेरे आदर्श हैं।'

पश्चिम मिदनापुर जिला में मिदनापुर मिशन गर्ल्स स्कूल की स्टूडेंट श्रेयस घोषाल ने कहा, 'यह 10 नंबर का अनिवार्य प्रश्न था। हमें कुछ जानकरी दी गई थी, जिसके आधार पर हमें कोहली की एक छोटी से प्रोफाइल लिखना थी। मगर विराट कोहली इतने लोकप्रिय हैं कि अगर हमें यह पॉइंट नहीं भी दिए जाते तो भी हम उनके बारे में कई पेज की जानकारी लिखकर आते।'
 



कोलकाता के बलरामपुर गर्ल्स हाई स्कूल की परीक्षार्थी ईशा शॉ ने कहा कि वह कोहली जैसे स्तर वाले व्यक्ति के बारे में उत्तर लिखकर काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'कोहली जैसे स्तर वाले खिलाड़ी के बारे में लिखने में हमेशा मजा आता है। वह आदर्श हैं और उनके बारे में लिखने में मुझे बड़ा अच्छा महसूस हुआ।'
विज्ञापन

विराट कोहली का प्रश्न देने की असली वजह का हुआ खुलासा

विराट कोहली - फोटो : BCCI
रिपोर्ट के मुताबिक 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पेपर देने आए थे। रिपोर्ट में टीएमसी सांसद लक्ष्मी रतन शुक्ला की टिपण्णी भी दी गई है, जिन्होंने कोहली के बारे में प्रश्न की पहल की तारीफ की। 

शुक्ला ने कहा, 'आइकॉन से अलग कोहली की जिंदगी समर्पण, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बारे में हैं, जिससे स्टूडेंट्स को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। मैं इस पहल की तारीफ करता हूं और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी खेल हस्तियों के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। यह सवाल सिर्फ माध्यमिक ही नहीं बल्कि बोर्ड एग्जाम में भी पूछे जाएंगे।'

कोहली अब 7 अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से एक्शन में लौटेंगे। वह इस साल भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें