फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: पंजाब किंग्स में बदलाव जारी, नए सीजन में नए नाम के साथ हेलमेट और जर्सी भी हुई नई

Tue, 30 Mar 2021 02:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पंजाब किंग्स जर्सी - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL
विज्ञापन

आईपीएल 2021 में नए नाम के साथ उतरने के लिए तैयार पंजाब की टीम ने अब अपनी नई जर्सी भी जारी कर दी है। मंगलवार को पंजाब किंग्स (पहले किंग्स XI पंजाब) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कुछ बदलावों के साथ नई जर्सी का अनावरण किया।

विज्ञापन


जर्सी का मुख्य रंग लाल ही है लेकिन इस बार जर्सी के किनारों पर सुनहरे (गोल्डेन) रंग की पट्टी भी बनी है। यही नहीं जर्सी के सामने के हिस्से में मुख्य स्पांसर के नीचे शेर का एक प्रतिक चिन्ह भी बना है। पंजाब किंग्स की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, टीम इस सीजन में सुनहरे रंग का हेलमेट पहनेगी। 
 


केएल राहुल की अगुवाई में पंजाब की टीम पहली बार 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में यह जर्सी पहनेगी। मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। 

विज्ञापन




बात करें पंजाब की टीम की तो आईपीएल में उसका सफर में कुछ खास नहीं रहा है और 2014 में सिर्फ एक बार ही वह फाइनल तक पहुंच पाई है। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को ऑरेंज कैप मिली थी। बावजूद इसके टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। कई नजदीकी मैच गंवाना इस टीम को भारी पड़ा था। लेकिन इस बार टीम ने अपने पुराने नाम किंग्स इलेवन पंजाब को बदल दिया। नए तेवर और कलेवर के साथ पंजाब किंग्स बनी टीम की किस्मत बदलेगी या नहीं, देखना होगा। नीलामी में बड़े नाम स्क्वॉड से जुड़े हैं। पहले खिताब की तलाश अबतक जारी है।

पंजाब किंग्स का शेड्यूल

दिन समय जगह टीम
12 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई राजस्थान रायल्स बनाम पंजाब किंग्स
16 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
18 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
21 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे चेन्नई पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
23 अप्रैल शाम 7:30 बजे चेन्नई पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
26 अप्रैल शाम 7:30 बजे अहमदाबाद पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स
30 अप्रैल शाम 7:30 बजे अहमदाबाद पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
दो मई शाम 7:30 बजे अहमदाबाद पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
छह मई शाम 7:30 बजे अहमदाबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स
नौ मई दोपहर 3:30 बजे बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
13 मई दोपहर 3:30 बजे बेंगलुरु मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
15 मई शाम 7:30 बजे बेंगलुरु कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
16 मई शाम 7:30 बजे बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
19 मई शाम 7:30 बजे बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
विज्ञापन

पंजाब की टीम

बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज खान, शाहरुख खान, डेविड मलान
ऑलराउंडर्स: दीपक हुड्डा, मोजेस हेनरिक्स, फैबियन एलन, जलज सक्सेना, सौरभ कुमार
स्पिनर्स: मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, उत्कर्ष सिंह
तेज गेंदबाज: झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नलकंडे, क्रिस जोर्डन,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें