फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: पंजाब किंग्स को मिला मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट, बिग बैश लीग के शीर्ष स्कोरर को अपनी टीम में किया शामिल

Sun, 04 May 2025 02:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

ओवेन बिग बैश लीग 2024/25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। मैक्सवेल चोट की वजह से पंजाब के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए। मैक्सवेल की अंगुली में चोट लगी थी। स्कैन करने पर पता चला कि मैक्सवेल की अंगुली टूट गई है।
विज्ञापन
मिच ओवेन और मैक्सवेल - फोटो : Punjab Kings/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को ग्लेन मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट मिल गया है। टीम ने रविवार को मिच ओवेन को चोटिल मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट बनाया। ओवेन बिग बैश लीग 2024/25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। मैक्सवेल चोट की वजह से पंजाब के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए। मैक्सवेल की अंगुली में चोट लगी थी। स्कैन करने पर पता चला कि मैक्सवेल की अंगुली टूट गई है।
विज्ञापन

आईपीएल की विज्ञप्ति में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के मिच ओवेन ने 34 टी20 खेले हैं और 646 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 108 का उच्चतम स्कोर शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम 10 टी20 विकेट भी हैं। मिच ओवेन तीन करोड़ रुपये में पीबीकेएस में शामिल होंगे। वहीं, मैक्सवेल को मेगा नीलामी में पंजाब ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

मैक्सवेल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। इस मैच में वह सात रन बनाकर आउट हो गए थे। चेन्नई के खिलाफ मैच के बाद स्टोइनिस ने ‘जियोस्टार’ से कहा, 'बदकिस्मती से मैक्सवेल की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें लगा नहीं था कि चोट इतनी गंभीर होगी, लेकिन ऐसा ही है। उनका स्कैन कराया गया और नतीजा अच्छा नहीं है। लगता है कि वह अब आगे इस टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे।'
विज्ञापन

ओवर बिग बैश के पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 11 मैचों में 45.20 की औसत से 452 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203.60 का रहा था। ओवेन ने 35 चौके और 36 छक्के लगाए थे। 108 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा था। पिछले सीजन ओवेन ने तीन विकेट भी लिए थे। पंजाब का अगला मैच आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें