फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया में शामिल किए सिद्धार्थ कौल के बारे में आप जो भी जानना चाहते हों

Tue, 28 Nov 2017 09:00 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
सिद्धार्थ कौल - फोटो : spportskeeda
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 10 दिसंबर से शुरू होने वाले वन-डे इंटरनेशल मैच में पंजाब के शेर सिद्धार्थ कौल को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि 27 वर्षीय सिद्धार्थ कौल का जन्म पंजाब के पठानकोट में हुआ। टीम इंडिया में चयनित युवा तेज गेंदबाज के बारे में कुछ रोचक जानकारियां आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


# सिद्धार्थ दाहिनें हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने साल 1996 में क्रिकेट खेलना शुरू किया। पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने वर्ष 2007-2008 में डेब्यू किया था।

# साल 2008 में सिद्धार्थ ने मलेशिया में अंडर19 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और 15.40 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए थे।
विज्ञापन


# सिद्धार्थ ने पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में उड़ीसा के खिलाफ 97 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इस मैच में वो अपने भाई उदय के साथ खेले थे। इनके भाई उदय भी पंजाब की टीम की तरफ से खेलते हैं और रणजी भी साथ में खेल चुके हैं।

पढ़ें-- INDvSL: नागपुर टेस्ट में शतक लगाने के बाद रोहित के अजब बोल- हमेशा मलाल तो रहता ही है

# अपने करियर में सिद्धार्थ ने अब तक कुल 50 फर्स्ट क्लास मैच मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 175 विकेट लिए हैं। फर्स्ट क्लास मैचों में 27 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

# लिस्ट ए मैचों में सिद्धार्थ ने 98 विकेट चटकाए हैं, जो उन्होंने 52 मैचों में लिए हैं। इसमें 39 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। वहीं, उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 57 टी-20 मैच खेले हैं और 69 विकेट लिए हैं। 14 रन देकर 4 विकेट उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

# सिद्धार्थ 2017 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयर डेविल्स की तरफ से भी खेले हैं। बता दें कि इसी साल सनराइजर्स और राइजिंग पूणे के बीच खेले गए आईपीएल मैच में सिद्धार्थ ने धोनी को 15 रन दिए थे।  

# मैच के बाद, धोनी सिद्धार्थ के पास आये और कहा, 'अच्छा बॉल कर रहा है तू। पेस भी बढ़ गया है तेरा और यॉर्कर भी अच्छा जा रहा है। ऐसे ही शार्प बॉल रख।'

# टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान एमएस धोनी इनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। मालूम हो कि10 दिसंबर को धर्माशाला के एचपीसीए स्टेडियम में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहले वन-डे का आगाज होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें