फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट इतिहास में पहली बार: PAK में टूटा 232 साल पुराना रिकॉर्ड, इस टीम ने सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव किया

Sat, 17 Jan 2026 06:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पीटीवी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर का सफल बचाव कर 232 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीटीवी ने सुई नॉर्दर्न गैस के खिलाफ सिर्फ 40 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए मुकाबला दो रन से जीत लिया।
विज्ञापन
क्रिकेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में पाकिस्तान टीवी (पीटीवी) ने इतिहास रच दिया है। पीटीवी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर का सफल बचाव कर 232 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीटीवी ने सुई नॉर्दर्न गैस के खिलाफ सिर्फ 40 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए मुकाबला दो रन से जीत लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1794 में बना था, जब ओल्डफील्ड टीम ने लॉर्ड्स में एमसीसी के खिलाफ 41 रन का बचाव करते हुए छह रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


अली उस्मान ने निभाई अहम भूमिका
इस ऐतिहासिक जीत में पीटीवी के बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट 9 रन देकर लिए और सुई नॉर्दर्न की टीम को सिर्फ 37 रन पर समेट दिया। चार दिवसीय इस मुकाबले में पीटीवी अपनी पहली पारी में 166 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में सुई नॉर्दर्न गैस ने 238 रन बनाकर 72 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में पीटीवी केवल 111 रन ही बना सकी और उसे महज 40 रन की मामूली बढ़त मिली। ऐसा लग रहा था कि मैच पीटीवी के हाथ से निकल चुका है, लेकिन टीम ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली और क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें