फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBL Video: 'बाबर की जगह कोहली होते तो स्मिथ का बाप भी..', बिग बैश में रन विवाद पर क्यों भड़का यह PAK क्रिकेटर?

Sat, 17 Jan 2026 04:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BBL के दौरान स्मिथ द्वारा बाबर को स्ट्राइक देने से मना करने पर पाकिस्तान में बड़ा क्रिकेटी विवाद खड़ा हो गया। कमरान अकमल ने इसे अपमान बताया, जबकि बासित अली ने बाबर की बल्लेबाजी स्टाइल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कोहली जैसा खिलाड़ी होता तो स्मिथ कभी स्ट्राइक नहीं रोकते।
विज्ञापन
कोहली, स्मिथ और बाबर - फोटो : PTI/BBL Video Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच हुआ स्ट्राइक विवाद अब पाकिस्तान में भी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। इस विवाद पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली ने बाबर को जिम्मेदार ठहराते हुए तीखा बयान दिया है, जबकि कमरान अकमल ने इसे बाबर के साथ अपमान जैसा बताया। यह पूरा मामला शुक्रवार को सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर्स के मैच के दौरान हुआ था, जहां स्मिथ ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर को सिंगल लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने 20 ओवर में छह विकेट पर 189 का स्कोर बनाया। 
  • जवाब में सिडनी सिक्सर्स के लिए बाबर आजम और स्टीव स्मिथ ओपनिंग के लिए उतरे। सिक्सर्स ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 107 रन बना लिए थे।
  • स्मिथ जहां तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं बाबर की पारी बेहद धीमी थी। तब स्मिथ 27 गेंद में 57 रन और बाबर 33 गेंद में 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
  • स्मिथ और बाबर के बीच विवाद 11वें ओवर में जाकर हुआ। शुरुआती दो गेंद में दो रन बने। इसके बाद बाबर ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बनाया।
  • आखिरी गेंद पर बाबर आजम ने गेंद को लॉन्ग-ऑन की ओर खेला और सिंगल के लिए दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद स्टीव स्मिथ ने उन्हें वापस भेज दिया।
  • बाबर निराश दिखे और ओवर समाप्त होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए हाथ हिलाए और स्मिथ से कुछ शब्द भी कहे। इसके बाद 12वें ओवर में सिडनी सिक्सर्स ने पावर सर्ज लिया। 
  • हालांकि, पावर सर्ज के दूसरे ओवर यानी 13वां ओवर  बाबर के लिए भारी साबित हुआ। नाथन मैकएंड्रयू की गेंद पर वे बैक-ऑफ-अ-लेंथ शॉट खेलते हुए अंदरूनी एज से गेंद को स्टंप्स पर मार बैठे।
  • आउट होते समय बाबर भड़के और सीमा रेखा के कुशन पर बैट मारते हुए पवेलियन लौटे। वे 39 गेंदों पर 47 रन बनाकर लौटे जिसकी स्ट्राइक-रेट मुश्किल से 120 से ऊपर थी।
  • स्मिथ ने 12वें ओवर में रायन हेडली की गेंद पर 32 रन ठोककर बिग बैश लीग इतिहास का सबसे महंगा ओवर बना दिया। 
  • स्मिथ ने 41 गेंदों पर शतक जमाया, जो बिग बैश लीग इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक था। सिक्सर्स ने 190 का लक्ष्य 17.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।


कमरान अकमल बोले- ये सम्मान की बात है
कमरान अकमल इस बात से नाराज दिखे और बाबर के अपमान की बात कही। उन्होंने कहा, 'ये नहीं होना चाहिए था। अगर सिक्सर्स बाबर से खुश नहीं हैं तो ड्रॉप कर दो, लेकिन इस तरह अपमान मत करो। अगर सिंगल नहीं लेना था तो एक गेंद पहले बता देना चाहिए था कि नहीं लेना है सिंगल। सिक्सर्स उन्हें बाहर बैठा दे, लेकिन इस तरह बेइज्जती न करे।'

बासित अली का पलटवार- बाबर की खुद की गलती
बासित अली ने इस पर बिल्कुल अलग प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह बाबर की बल्लेबाजी शैली और उनकी वैल्यू गिरने की वजह से हुआ है। बासित ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कामरान से बात करते हुए बाबर की तुलना विराट कोहली से की। उन्होंने कहा, 'अगर विराट कोहली इस तरह सिंगल लेते तो स्मिथ का बाप भी सिंगल लेता।' 

बासित ने कहा, 'स्मिथ ने अगले ओवर में दिखाया न कि उन्होंने क्यों सिंगल नहीं लिया। एक समय तो मुझे लग रहा था कि वह 12वें ओवर में पावर सर्ज में छह छक्के लगा देंगे।' बासित ने आगे कहा, 'बाबर ने खुद अपनी वैल्यू गिराई है। पाकिस्तान की बदनामी नहीं हुई। जो भी ऐसा कह रहा है, वह बेवकूफ है। बाबर वहां खेल रहा है क्योंकि उन्हें खेलने का आमंत्रण मिला था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें वहां नहीं भेजा है।'

फॉर्म पर उठे सवाल
बाबर की स्ट्राइक-रेट वाली समस्या सिर्फ बिग बैश लीग तक सीमित नहीं है। पिछले दो वर्षों से टी20 में उनकी स्ट्राइक-रेट में गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन

बीबीएल में इस सीजन में बाबर के आंकड़े:
  • 201 रन
  • स्ट्राइक-रेट: 107.48
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, विवाद के बाद बाबर मीडिया के सामने नहीं आए और स्मिथ ने भी रिपोर्टर्स से बात करने से बचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें