'घोस्टिंग' से तंग आए अली तरीन, बोले- अब कोर्ट जाएंगे
ताजा घटनाक्रम में अली तरीन ने दावा किया है कि पीसीबी और पीएसएल मैनेजमेंट उनकी किसी भी मेल, लीगल लेटर या फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन संबंधी अनुरोध का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर स्थिति को सार्वजनिक करते हुए कहा, 'एक महीने से हम पीएसएल मैनेजमेंट को अपनी फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन और रिन्यूअल लेटर के लिए मेल कर रहे हैं। बाकी सभी टीमों को यह लेटर मिल चुका है, सिर्फ मुल्तान को नहीं मिला।
न मेल का जवाब मिला, न लीगल लेटर मिला, न चेयरमैन को भेजे पत्र मिला। यह घोस्टिंग अगर जारी रही, तो हमें मजबूरन कानूनी कदम उठाने होंगे।' उन्होंने आगे यह भी लिखा कि यह मामला आसानी से चाय-बिस्कुट पर सुलझ सकता था, लेकिन ईगो ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।