फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2026: बाबर आजम के तूफानी शतक से फाइनल में पहुंची पेशावर जाल्मी, कोहली-अभिषेक की बराबरी कर रचा इतिहास

Wed, 29 Apr 2026 05:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाबर आजम ने शानदार शतक के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक ही देश में सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने के मामले में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के बराबर पहुंच गए।
विज्ञापन
विराट कोहली-बाबर आजम-अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबर आजम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेशावर जाल्मी को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ बड़ी जीत दिलाई। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के क्वालिफायर मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 221/7 का विशाल स्कोर बनाया।
विज्ञापन

बाबर आजम का धमाकेदार शतक
बाबर आजम ने 59 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम सिर्फ 151 रन पर ऑलआउट हो गई और 70 रनों से मैच हार गई। इस जीत के साथ पेशावर जाल्मी ने पीएसएल के फाइनल में जगह बना ली, जो तीन मई को खेला जाएगा।

रिकॉर्ड्स की बारिश
  • इस मैच में बाबर आजम ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
  • बतौर कप्तान यह उनका नौवां टी20 शतक था, जो किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा है। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस (आठ शतक) को पीछे छोड़ दिया।
  • इस सूची में विराट कोहली पांच शतकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
  • बाबर ने एक ही देश में सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने के मामले में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली है।
  • तीनों के नाम आठ-आठ शतक हैं (भारत में कोहली और अभिषेक, पाकिस्तान में बाबर)।
विज्ञापन

पीएसएल में खास उपलब्धि
पीएसएल इतिहास में यह बाबर का चौथा शतक है, जो उस्मान खान के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। उन्होंने पीएसएल 2026 में अब तक 588 रन बना लिए हैं, जो फखर जमां के 2022 के रिकॉर्ड की बराबरी है।

बाबर आजम का बयान
मैच के बाद बाबर ने कहा कि वह अपनी फॉर्म में वापसी महसूस कर रहे हैं और खेल को सरल रखने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पावरप्ले में अच्छी शुरुआत मिलने से बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है और टीम को गति मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें