फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझसे ज्यादा दूसरों को थी मेरे फॉर्म की चिंताः कोहली

Wed, 23 Jan 2013 08:55 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म के चलते क्रिकेट उनके लिए अग्निपरीक्षा बन गया था, लेकिन धैर्य और संयम से मैंने इस दौर को पार कर लिया।
विज्ञापन


विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में खेले जाने वाले चौथे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, 'मैं अपनी फॉर्म को लेकर उतना चिंतित नहीं था जितना कि बाकी अन्य थे। कोई भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा चलता रहता है। आपके करियर में ऐसा दौर जरूर आता है जब आप कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।'

कोहली ने कहा, 'मेरे लिए अच्छा प्रदर्शन न कर पाना काफी मुश्किल भरा दौर रहा। मैं कुछ अच्छी गेंदों पर आउट हुआ था और मैंने कुछ गलतियां भी की। लेकिन मैंने इस दौर में काफी संयम और धैर्य से काम लिया क्योंकि मुझे पता है कि ऐसा कभी न कभी जरूर होगा।'
विज्ञापन


पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले चुके भारत को मोहाली में 23 जनवरी को चौथा वनडे खेलना है। अपनी फॉर्म के कारण लगातार आलोचना झेल रहे विराट ने रांची में खेले गए तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 77 रनों की मैच विजयी पारी खेली थी और 'मैन ऑफ द मैच' बने थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें