पुनेरी पलटन बनाम हरियाणा स्टीलर्स
शानदार प्रदर्शन के दम पर पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स को 37-25 से हरा दिया। संदीप नरवाल (09 अंक), राजेश मंडल (07 अंक) ने प्रमुख योगदान दिया। पुणेरी पलटन के रेडरों ने 15 अंक बटोरे जबकि रक्षकों ने 17 अंक अर्जित किए। पुणेरी पलटन अब जोन ए में 11 मैचों में 42 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि हरियाणा स्टीलर्स के 16 मैचों में 49 अंक हैं।
पुणेरी पलटन पहले ही मिनट में 2-0 से आगे हो गई थी। वजीर सिंह ने सफल रेड के साथ हरियाणा का खाता खोला था। पहले पांच मिनट में स्कोर 4-4 से बराबरी का था। दसवें मिनट में भी स्कोर 7-7 से बराबरी का था। उसके बाद पुणेरी पलटन ने 16-10 की बढ़त बना ली। पैंतीसवें मिनट में ऑलआउट के साथ 33-20 की मजबूत बढ़त लेकर पुणेरी पलटन ने अपनी जीत तय कर ली थी।