फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलुगु टाइटन्स की लगातार पांचवीं हार, डिफेंडिंग चैंपियन पटना पाइरेट्स ने दी मात

Thu, 03 Aug 2017 09:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान

सार

Patna Pirates vs Telugu Titans  
विज्ञापन
पटना पाइरेट्स बनाम तेलुगु टाइटन्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो कबड्डी लीग के गुरुवार को हैदराबाद में खेले गए एकतरफा मैच में डिफेंडिंग चैंपियन पटना पाइरेट्स ने तेलुगु टाइटन्स को मात दी। पटना पाइरेट्स ने राहुल चौधरी की टीम को मैच में कोई मौका नहीं दिया। मैच की शुरुआत से अंत तक पटना ने मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी। अंत में 43-36 से मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


पहले हाफ में परदीप नरवाल की कप्तानी वाली पटना पाइरेट्स ने राहुल चौधरी की टीम को पहले हाफ में 23-16 से पीछे छोड़ दिया। पटना ने शानदार खेल दिखाता हुए पहले हाफ में टाइटन्स के 8 रेड प्वाइन्ट्स की तुलना में 12 अंक हासिल किए। वहीं पटना की टीम टाइटन्स को एक बार ऑल आउट कर 2 अंक बटोरने में सफल हुई। 

दूसरे हाफ की शुरुआत में पटना ने मैच में जबरदस्त पकड़ बनाए रखी। एक समय पटना 18-34 से आगे थी। लेकिन इसके बाद स्कोर 22-40 तक पहुंच गया। तेलुगु टाइटन्स ने शानदार खेल दिखाते हुए आखिरी 7 मिनट में 14 अंक बटोरे वहीं पटना को केवल 3 अंक हासिल करने दिए। लेकिन उनका य़े प्रयास उन्हें जीत नहीं दिला सका। परदीप नरवाल ने 19 रेड में 12 प्वाइंट हासिल किए। पटना ने इस सीजन टाइटन्स को लगातार दूसरी बार मात दी है। 
विज्ञापन


पटना पाइरेट्स ने मैच में 22 रेड, 13 टैकल, 4 ऑलआउट और 4 अतिरिक्त अंक हासिल किए। वहीं तेलुगु टाइटन्स 20 रेड, 10 टैकल, 2 ऑल आउट और 4 अतिरिक्त अंक सहित कुल 36 अंका हासिल कर पाई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें