फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में परिवहन मंत्री गडकरी बोले- देश में 100 पुल ऐसे जो कभी भी ढह सकते हैं

Thu, 03 Aug 2017 09:35 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में 100 से अधिक पुल क्षतिग्रस्त होने की कगार पर हैं। मंत्री ने कहा कि इन पुलों पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सुरक्षा की दृष्टि से देश के 1.6 लाख पुलों का ऑडिट कराया है। इसमें यह बात सामने आई कि 100 से अधिक पुलों की हालत खस्ता है। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ने कहा कि उक्त 100 पुल किसी भी वक्त क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। ऐसे में इन पुलों पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

गडकरी ने पिछले साल महाराष्ट्र के कोंकण में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सावित्री नदी पर अंग्रेजों के जमाने में बने एक पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से दो सरकारी बस और कुछ निजी वाहन नदी में गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि इस घटना के बाद उनके मंत्रालय ने देश के सभी पुलों का डाटा संग्रह का काम शुरू किया, जिससे कि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें