प्रियंका चोपड़ा ने टाइम 100 कवर की अपनी पुरानी फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की और मेघन मार्कल का विशेष उल्लेख करते हुए इस साल लिस्ट में शामिल होने वाले लोगों को बधाई दी।
दीपिका पादुकोण 2018 टाइम 100 लिस्ट की आर्टिस्ट केटेगरी में जगह बनाने में कामयाब हुई। दीपिका ने भी एक पोस्ट करते हुए अपने फैंस और विन डीजल का शुक्रिया अदा किया। विन डीजल ने दीपिका के लिए राइट-अप लिखा था।
विराट कोहली को टाइटंस की लिस्ट में जगह मिली, जिसमें रोजर फेडरर और ओप्राह विनफ्रे जैसी शख्सियतें भी शामिल हैं। विराट के बारे में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने राइट-अप लिखा था।