फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए जारी रखूंगा रन बनाना'

Thu, 02 Jan 2020 09:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रियांक पंचाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गुजरात के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज प्रियांक पांचाल अच्छी तरह से समझते हैं कि वर्तमान भारतीय टेस्ट टीम में उनके लिए जगह बनाना आसान नहीं है। लेकिन वह दौड़ में बने रहने के लिए लगातार रन बनाना जारी रखना चाहते हैं।  इस 29 वर्षीय बल्लेबाज ने बंगाल के खिलाफ ईडन गार्डस में शुक्रवार से शुरू होने वाले रणजी मैच से पूर्व कहा,‘मुझे खुशी है कि मैं चर्चा का हिस्सा हूं। मेरे लिए लगातार रन बनाना अधिक महत्वपूर्ण हैं। मैं सिर्फ इसी पर ध्यान दे रहा हूं।’

विज्ञापन


पांचाल इसके बाद भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे जहां पहला चार दिवसीय मैच 30 जनवरी से दो फरवरी के बीच खेला जाएगा। भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप में शीर्ष क्रम में रोहित और मयंक अग्रवाल हैं जबकि शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ उनके ‘बैकअप’ हैं। ऐसे में घरेलू स्तर पर प्रथम श्रेणी मैचों में लगातार रन बनाने के बावजूद पांचाल के पास इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

पांचाल और बंगाल के  कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के बीच एक ही स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा है और वे भारत ए से नियमित तौर पर खेलते रहते हैं। पांचाल ने कहा,‘हम अच्छे प्रदर्शन के कारण इस स्थिति में पहुंचे हैं। मेरे लिए प्रदर्शन सबसे अधिक मायने रखता है और टीम की जीत भी महत्वपूर्ण है। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं और लंबे समय से साथ में खेल रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें