भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी मंगतेर और सांसद प्रिया सरोज ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर सपा सांसद ने रिंकू की तस्वीरें पोस्ट कीं। रिंकू हाल ही में एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने ही पाकिस्तान के खिलाफ चौका लगाकर भारत को फाइनल में जीत दिलाई थी।
प्रिया ने दी रिंकू को बधाई
रिंकू सिंह के 28वें जन्मदिन पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने भी उन्हें बधाई दी। प्रिया ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रिंकू सिंह'। प्रिया ने जो तस्वीरें साझा की हैं वो उनकी और भारतीय बल्लेबाज की सगाई की हैं। इनमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं और दोनों के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है। इसके अलावा प्रिया ने अपनी सगाई की वीडियो भी इंस्टा स्टोरी पर साझा की।