ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ का मानना है कि 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तकनीक भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से काफी मिलती-जुलती है।
स्टार स्पोर्ट्स डगआउट विशेषज्ञ के रूप में मार्क ने कहा कि मौजूदा आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे पृथ्वी शॉ के बारे में उन्होंने कहा कि सबसे पहले चीज जो आप पृथ्वी में देखते हैं वह है उनकी तकनीक जो ग्रेट सचिन से काफी मिलती है।
यहां जारी बयान में उन्होंने कहा, पृथ्वी की ग्रिप, उनका खड़े होने का अडिग अंदाज काफी कुछ सचिन की याद दिलाता है। यही नहीं वह विकेट के आसपास अपने शॉट खेलते हैं और गेंद पर रुककर तेज प्रहार लगाते हैं। उनके शॉट में पंच है और वह कोई भी शॉट लगाने की स्थिति में रहते हैं।
आईपीएल में उन्होंने चार मैचों में 166.66 की स्ट्राइकरेट से 140 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में अर्द्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से सबसे युवा बल्लेबाज हैं।