फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन! उम्र 15 साल, 1 पारी और 90 बाउंड्री

Thu, 21 Nov 2013 01:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के एक ही हफ्ते के अंदर मुंबई से एक और रन मशीन भारतीय क्रिकेट को मिल गया है।
विज्ञापन


15 साल के उभरते बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सबसे बड़ी पारी खेलने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी में 546 रन बनाए।

उन्होंने यह उपलिब्ध बुधवार को प्रतिष्ठित हैरिस शील्ड में सेंट फ्रैंसिस डी'असिसी बोरीवली के खिलाफ रिजवी स्प्रिंगफील्ड के लिए खेलते हुए हासिल की। मुंबई से बल्लेबाजों की नई पौध में पृथ्वी ने जोरदार बल्लेबाजी की।

मुंबई की अंडर-16 क्रिकेट टीम के कप्तान की इस पारी की खासियत यह है कि उन्होंने पांच छक्के के अलावा 85 चौके जमाए। (फोटो साभार- इंडियन एक्सप्रेस)

पृथ्वी आधिकारिक स्कूल मैच में पांच सौ से ज्यादा का स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

पृथ्वी ने यह रिकॉर्ड अपने स्कूल के सीनियर और टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर के भतीजे अरमान के 498 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

सचिन-कांबली ने बनाया था रिकॉर्ड
सेंट फ्रांसिस के महज 92 रनों पर आउट होने के बाद शॉ ने कल 166 गेंदों में 257 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने आज अपनी पारी में 289 रन और जोड़े।

यह वही हैरिस शील्ड टूर्नामेंट है जिसमें वर्ष 1988 में 15 वर्ष की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने भी विनोद कांबली के साथ मिलकर 664 रनों की रिकार्ड साझेदारी की थी। हालांकि यह रिकॉर्ड कुछ साल पहले टूट गया।
विज्ञापन


1988 में इसी टूर्नामेंट में अपने स्कूल श्रद्धाश्रम विद्यामंदिर की ओर से खेलते हुए सचिन ने नाबाद 326 और 16 वर्षीय कांबली ने भी कांबली ने नाबाद 349 रनों की पारियां खेली थी।
विज्ञापन


दादाभोय के नाम था भारतीय रिकॉर्ड
पृथ्वी से पहले यह भारतीय रिकॉर्ड दादाभोय हावेवाला ने 1933-34 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में 515 रनों की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए बनाई थी।

सबसे बड़ी पारी कोलिंस के नाम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पृथ्वी का यह तीसरी सर्वश्रेष्ठ पारी है। सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एईजे कोलिंस के नाम दर्ज है जिन्होंने 1899 में अविजित 628 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद इंग्लैंड के ही सीजे एडी ने 1901 में 566 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें