फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम में चयन के बाद पृथ्वी और सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी, भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को हराया

Wed, 22 Jan 2020 12:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय ए क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड ए को पहले औपचारिक वन-डे मैच में पांच विकेट से हरा दिया। मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने जाने के बाद युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 48 रन बनाए और टीम को एक बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ए की टीम ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और पूरी टीम 230 रन पवेलियन लौट गई। मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत अच्छी रही। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के बीच पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई।

शिखर धवन की जगह न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल हुए संजू सैमसन ने शुभमन गिल के साथ पारी को संभालते हुए 21 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। वहीं गिल ने 30 रन बनाए। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35, विजय शंकर ने नाबाद 20 और क्रुणल पंड्या ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें