फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में गरजा पृथ्वी शॉ का बल्ला, महज इतने गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; बन गया रिकॉर्ड

Mon, 27 Oct 2025 01:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए पृथ्वी ने महज 141 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। यह रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक है। पृथ्वी ने इसके साथ ही राहुल सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2023-24 में बनाया था।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : BCCI Domestic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ का बल्ला रणजी ट्रॉफी में जमकर चल रहा है और उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ एलीट ग्रुप बी मुकाबले की दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया। महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए पृथ्वी ने महज 141 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। यह रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक है। पृथ्वी ने इसके साथ ही राहुल सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2023-24 में बनाया था।
विज्ञापन

राहुल ने 143 गेंदों पर रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया था, लेकिन पृथ्वी ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। पृथ्वी से आगे अब इस मामले में रवि शास्त्री हैं जिन्होंने 1984-85 सीजन में 123 गेंदों पर यह उपलब्धि अपने नाम की थी। शॉ रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन से पहले मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र टीम में शामिल हुए थे और महाराष्ट्र के लिए यह उनका दूसरा ही मुकाबला है। इससे पहले पृथ्वी ने 72 गेंदों पर शतक पूरा किया था जो रणजी ट्रॉफी का छठा सबसे तेज सैकड़ा था। पृथ्वी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में इस दमदार प्रदर्शन से उनका हौसला बढ़ा होगा।

शास्त्री-तन्मय के क्लब में शामिल
यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक है। वह इस मामले में शास्त्री और तन्मय अग्रवाल से पीछे हैं।  तन्मय ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2024 में 119 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था। वहीं, शास्त्री ने 1985 में बड़ौदा के खिलाफ 123 गेंदों पर ऐसा किया था।

महाराष्ट्र ने घोषित की पारी
चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर के मुकाबले में महाराष्ट्र ने दूसरी पारी घोषित कर दी और चंडीगढ़ को 464 रनों का लक्ष्य दिया है। महाराष्ट्र के लिए दूसरी पारी में पृथ्वी ने 156 गेंदों पर 29 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 222 रन बनाए जिसके दम पर महाराष्ट्र ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 359 रन बनाकर 463 रनों की बढ़त हासिल की। महाराष्ट्र ने पारी घोषित करने का फैसला किया। टीम के लिए पृथ्वी के अलावा सिद्धेश वीर ने 62, ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 और अर्शीन कुलकर्णी ने 31 रन बनाए। 
विज्ञापन

इससे पहले, महाराष्ट्र ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे और चंडीगढ़ की पारी 209 रन पर ऑलआउट कर 104 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। महाराष्ट्र ने दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन किया और बढ़त मजबूत करने में सफल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें