विराट कोहली और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को आखिरी टी-20 में वेस्टइंडीज पर मिली सात विकेट की जीत में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अहम भूमिका निभाई और शानदार अर्धशतक जड़ा। कप्तान ने पंत की तारीफ करते हुए कहा, 'सीरीज में पंत का प्रदर्शन अच्छा रहा। पहले दो मैचों के लिए वह निराश थे कि उन्होंने रन नहीं बनाए। वह वास्तव में अच्छा खेल रहे थे, गेंद को अच्छी तरह से मार रहे थे, लेकिन यही टी-20 क्रिकेट है और कभी-कभी ऐसा होता है।'