फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का स्टार स्पिनर लापता, खोजने में जुटा बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन 

Thu, 14 Sep 2017 04:02 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
कोलकाता ग्राउंड - फोटो : cricketcountry
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेल चुके स्पिनर प्रज्ञान ओझा लापता हो गए हैं। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से वह पिछले दो सीजन से रणजी खेल रहे थे। 17 सितंबर से गुजरात के खिलाफ शुरू होने वाले दो वॉर्म अप मैचों के लिए प्रज्ञान को बंगाल की टीम में चुना जाना था। लेकिन प्रज्ञान का पता नहीं होने की वजह से उन्हें बंगाल टीम में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल ओझा अब बंगाल की बजाय हैदराबाद से खेलना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से नो आब्जेक्‍शन सर्टिफिकेट लेना होगा। इधर ओझा से बंगाल क्रिकेट एसो‌सिएशन का कोई संपर्क नहीं हो पाया है। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने कहा कि हमारा उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। लिहाजा हमने उनके बिना ही टीम की घोषणा कर दी। एसोसिएशन ने हालांकि अभी सर्टिफिकेट नहीं दिया है। इस तरह वह अभी हैदराबाद के लिए नहीं खेल सकेंगे।  

ओझा कहां है इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। ओझा ने कोच साईराज बहुतुले के नेतृत्व में हुए ट्रेनिंग कैंप को भी नहीं ज्वाइन किया है। उल्लेखनीय है कि बंगाल ने रणजी से पहले ही अपना सीजन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वह गुजरात के खिलाफ दो मैच खेलेगा। प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया की तरफ 24 टेस्ट मैच खेलते हुए 113 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें