फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप-6 में आने के लिए रॉयल्स से भिड़ेंगे हैदराबाद के सनराइजर्स

Wed, 06 May 2015 07:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 की शुरुआत लगातार 5 मैच जीतकर करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम का सामना बृहस्पतिवार को अब सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
विज्ञापन


इसमें जीत दर्ज कर राजस्थान की टीम प्लेऑफ के और करीब आ जाएगी। रॉयल्स ने लगातार 5 मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसने लगातार 3 मैच गंवाए और उसके 2 मैच बारिश की भेंट चढ़े।

टीम ने इसके बाद रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को हराकर जीत की राह पर वापसी की। राजस्थान की टीम अंक तालिका में 10 मैचों में 7 जीत के साथ दूसरे और हैदराबाद की टीम नौ मैचों में 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सनराइजर्स का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है और उसके पास इस टीम के खिलाफ 16 अप्रैल को विशाखापट्टनम में मिली 6 विकेट की हार का बदला चुकता करने का मौका होगा।

सनराइजर्स के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है ऐसे में उसे एकजुट होकर खेलना होगा। टीम ने शनिवार को शीर्ष पर चल रहे चेन्नई सुपरकिंग्स को 22 रन से हराया था लेकिन इसके बाद उसे कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

सनराइजर्स की टीम काफी हद तक अपने सलामी बल्लेबाजों कप्तान डेविड वार्नर और शिखर धवन पर निर्भर है और जब ये टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में विफल रहते हैं तो टीम का बाकी बल्लेबाजी क्रम भी ध्वस्त हो जाता है।
विज्ञापन

चुनौती बचाने को जीतना होगा दिल्ली को यह मुकाबला

आईपीएल का आठवां सीजन अब उस पड़ाव पर आ गया है, जहां एक जीत और एक हार टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को पंख लगा सकती है या टूर्नामेंट में उनकी संभावनाएं खत्म कर सकती हैं।

घरेलू मैदान पर लगातार अच्छे प्रदर्शन से आत्मविश्वास से भरी गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स बृहस्पतिवार को कोलकाता के ईडेन गार्डंस में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ एक और जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी तो यह भी एक ऐसा ही मुकाबला होगा।

एक जीत जहां नाइटराइडर्स को प्लेऑफ के करीब लेकर जा सकती है, वहीं एक हार से दिल्ली की उम्मीदें ध्वस्त भी हो सकती हैं। अगर टूर्नामेंट में बने रहना है तो डेयरडेविल्स को डेयर दिखाना ही होगा।
 
मुंबई के खिलाफ मंगलवार को मिली टूर्नामेंट की छठी हार के बाद डेयरडेविल्स पर टूर्नामेंट से जल्द बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। युवराज सिंह और एंजेलो मैथ्यूज ने टीम को अब तक निराश किया है जबकि जहीर खान चोट के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए।

टूर्नामेंट में 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर चल रही दिल्ली को प्लेऑफ में जगह बनाने की मामूली उम्मीद को जीवंत रखने के लिए अपने बाकी बचे सभी 4 मैच जीतने होंगे।
  दूसरी तरफ केकेआर की टीम 10 मैचों में 11 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। गौतम गंभीर की अगुआई वाली टीम को दिल्ली के बाद 10 मई को किंग्स इलेवन पंजाब से भी घरेलू मैदान पर भिड़ना है और टीम घरेलू मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बेहतर करना चाहेगी।
केकेआर ने दिल्ली में हुए मुकाबले में गंभीर के अर्धशतक की मदद से डेयरडेविल्स को छह विकेट से हराया था और टीम इस प्रदर्शन को फिर दोहराना चाहेगी। केकेआर की ओर से स्टार खिलाड़ियों के अलावा युवाओं ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है।

ऑस्ट्रेलिया के चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने सुनील नारायन की गैरमौजूदगी की अच्छी तरह भरपाई की। नारायन पर बीसीसीआई ने ऑफ स्पिन गेंद फेंकने पर प्रतिबंध लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें