फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप: बस कुछ देर में शुरू होगा सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला

Sun, 15 Feb 2015 07:23 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 के दूसरे ही दिन सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है और यह मुकाबला होगा भारत और पाकिस्तान के बीच। एडिलेड में यह मैच भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


मैदान पर दोनों टीमें कट्टर प्रतिद्वंद्वी के रूप में जानी जाती है, लेकिन दोनों ही टीमें अपनी-अपनी समस्याओं से जूझ रही हैं। टीम इंडिया ढाई महीने से ज्यादा वक्त तक ऑस्ट्रेलिया में रहने के बावजूद लय हासिल नहीं कर सकी है जबकि पाक टीम भी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से परेशान है ही साथ में वह कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से भी त्रस्त है।

अगर इतिहास की बात करें तो वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के साथ हुए सभी पांचों मुकाबलों में जीत हासिल की है। भारत और पाक के बीच वर्ल्ड कप में भिड़ंत की शुरुआत 1992 से हुई। तब सिडनी में हुए मैच में भारत ने पाक को हराने का जो सिलसिला शुरू किया वो 2011 में मोहाली तक जारी रहा। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस बार खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी तो पाक भी 23 साल पहले जीते वर्ल्ड कप को फिर से जीतने में अपना पहला कदम आगे बढ़ाना चाहेगी।

मैच रविवार को है इसलिए इस सुपर संडे भी कहा जा रहा है। आईसीसी को उम्मीद है कि इस मैच के लिए स्टेडियम पूरी तरह से भरा होगा। साथ ही कम से कम 20 हजार भारतीय दर्शकों के इस मैच में आने की उम्मीद भी है।
विज्ञापन

पाक के लिए फॉर्म में लौट सकते हैं कोहली

वर्ल्ड कप के शुरुआती दिन न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार पारियां खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। भारतीय बल्‍लेबाज विराट कोहली जो पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म हो गए हैं अब उनके इस मैच से फॉर्म में लौटने की उम्मीद की जा सकती है।

सचिन तेंदुलकर, युवराज ‌सिंह, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह जैसे टीम इंडिया के पुराने सितारे टीम में नहीं हैं लेकिन उनकी जगह विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, अंजिक्य रहाणे और अक्षर पटेल जैसे युवा क्रिकेटर हैं जिन पर टीम भरोसा कर सकती है। रोहित, रहाणे और अक्षर ने हाल में अच्छा प्रदर्शन कर टीम की उम्मीद बनाए रखा है।

दूसरी पाक अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। बल्‍लेबाज मोहम्मद हफीज और तेज गेंदबाज जुनैद खान के चोटिल होने के कारण बाहर होने से पाक टीम की चुनौती कमजोर मानी जा रही है। लेकिन उसके पास 7 फीट से ज्यादा लंबे तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान जैसा गेंदबाज है जो एडिलेड में अपनी बाउंसर से भारतीय बल्‍लेबाजों को परेशान कर सकता है।

टीम इंडिया इस मैच में स्टुअर्ट बिन्‍नी को मौका दे सकती है क्योंकि उनके पास बल्‍ले के अलावा गेंदबाजी करने की क्षमता है। हालांकि इनके अलावा रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी आलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। अब टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि किन-किन खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में शामिल करता है।

तेज गेंदबाज इंशात शर्मा की अनुपस्थिति में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी पर गेंदबाजी विभाग की बड़ी जिम्मेदारी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें