फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी प्रवीण तांबे को BCCI ने किया निलंबित

Thu, 27 Feb 2020 12:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
praveen tambe
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी प्रवीण तांबे को डिस्क्वालिफाई कर दिया है। उन्होंने 2018 में क्रिकेट से संन्यास लेकर शारजाह में टी-10 लीग में खेला था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना संन्यास वापस ले लिया था। उन्होंने कुछ और विदेशी टी-20 लीग भी खेला था जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है। बीसीसीसी के नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी बिना संन्यास लिए विदेशी लीग में भाग नहीं ले सकता।

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए तांबे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। तांबे पिछली बार 2016 में इस लीग में खेले थे। आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल के अनुसार तांबे के खिलाफ की गई बोर्ड द्वारा कार्रवाई की जानकारी केकेआर की फ्रेंचा को दे दी गई है। तांबे आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।

प्रवीण तांबे ने साल 2018 में संन्यास का एलान करते हुए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को इस्तीफा दे दिया था। विदेशी लीग खेलने के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लेकर मुंबई लीग में भाग लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें