फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल पहले छोड़ा था क्रिकेट, अब '50 तोले' की सोने की चेन पहनकर पोस्ट की तस्वीर

Sun, 13 Oct 2019 08:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रवीण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने बढ़ी हुई दाढ़ी और गले में सोने की मोटी चेन के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। प्रवीण ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- जब मैंने संजू बाबा को काफी सीरियसली लिया... ये देख मां 50 तोला..।' 

विज्ञापन

 

बता दें कि यह डायलॉग 1999 में आई संजय दत्त की फिल्म 'वास्तव' का है, जो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय भी हुआ था। दरअसल, प्रवीण पहले भी खेलते वक्त सोनी की चेन पहना करते थे, लेकिन इतनी मोटी नहीं। 
 

विज्ञापन

बता दें कि टीम इंडिया का यह तेज गेंदबाज 2018 में अंततराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर में वनडे मैच खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले प्रवीण ने अपना आखिरी मुकाबला 30 मार्च 2012 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

प्रवीण ने अपने अंततराष्ट्रीय करियर में छह टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले। इस तेज गेंदबाज ने छह टेस्ट में 27, वन-डे में 77 और 10 टी-20 में आठ विकेट झटके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें