फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे ने भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच के लिए किया आवेदन

Mon, 29 Jul 2019 09:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रवीण आमरे - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रवीण आमरे ने टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच के लिए आवेदन किया है। पचास वर्षीय आमरे को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में उनके पदार्पण के लिए याद किया जाता है। आमरे ने भारत के लिए 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्द्धशतकों की मदद से 425 रन बनाए हैं। उन्होंने 37 वनडे मैचों में दो अर्द्धशतकों से 513 रन बनाए हैं।

विज्ञापन


आमरे रमाकांत आचरेकर स्कूल ऑफ क्रिकेट से आते हैं। उन्होंने कोच के रूप में मुंबई को रणजी चैंपियन बनाया था। आमरे फिलहाल यूएसए क्रिकेट के बल्लेबाजी सलाहकार हैं। बीसीसीआई ने टीम के कोचिंग स्टाफ के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इसमें मुख्य कोच के अलावा बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच का पद शामिल है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है।

मौजूदा बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का कार्यकाल वेस्टइंडीज दौरे की समाप्ति तक बढ़ा दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि बांगड़ के कार्यकाल को इस दौरे के बाद नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें