फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकुल रॉय को बुर्रा बाजार मामले में पुलिस ने भेजा नोटिस, 80 लाख रुपये लेने का है आरोप

Mon, 29 Jul 2019 09:23 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता
विज्ञापन
मुकुल रॉय - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस ने भाजपा नेता मुकुल रॉय को बुर्रा बाजार मामले में जांच के लिए नोटिस भेजा है। कथित तौर पर इस मामले में रॉय पर एक व्यक्ति से 80 लाख रुपये लेने का आरोप है। अब कोलकाता पुलिस ने उन्हें दिल्ली में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


इसी साल फरवरी में कोलकाता हाई कोर्ट ने मुकुल रॉय को टीएमसी विधायक सत्यजीत बिश्वास की हत्या के मामले में अंतरिम जमानत दी थी। कोर्ट ने उन्हें आदेश दिए थे कि वे मामले की जांच में सहयोग करें और हफ्ते में एक बार पुलिस को अपने निवास के बारे में जानकारी दें। बता दें कि मुकुल रॉय पहले टीएमसी पार्टी में थे, वे नवंबर 2017 में ही भाजपा में शामिल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें