टखने में आई चोट
यह घटना बांग्लादेश की पारी के 21वें ओवर में हुई। दीप्ति शर्मा की गेंद पर शर्मिन अख्तर ने मिडविकेट की ओर शॉट खेला। रावल गेंद रोकने के लिए बाईं ओर दौड़ीं, लेकिन उनका पैर अचानक स्लिप हो गया और उनका टखना मुड़ गया। दर्द से कराहती रावल जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद फिजियो की मदद से वह मैदान से बाहर गईं।
इसके बाद वह भारत की पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरीं। उनकी जगह अमनजोत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ पारी की शुरुआत की। बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने 8.4 ओवर तक बल्लेबाजी की, जिसमें अमनजोत ने नाबाद 15 रन बनाए। मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।