फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratika Rawal Injured: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारत को झटका, टीम की स्टार ओपनर प्रतिका चोटिल

Sun, 26 Oct 2025 09:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल चोटिल हो गई हैं।
विज्ञापन
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI Women-x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल चोटिल हो गई हैं। बांग्लादेश के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए आखिरी लीग स्टेज मैच में प्रतिका कैच पकड़ते वक्त चोटिल हो गईं, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने दिया हेल्थ पर अपडेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रतिका की चोट पर अपडेट देते हुए कहा, 'टीम इंडिया की ऑलराउंडर प्रतिका रावल को बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में फील्डिंग करते समय घुटने और टखने में चोट लग गई। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।'
 

विज्ञापन

टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज
वनडे विश्व कप 2025 में भारत की 25 वर्षीय स्टार बल्लेबाज प्रतिका सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। अब तक खेले सात मैचों में उन्होंने एक शतक और एक ही अर्धशतक की मदद से 308 रन बनाए हैं। इस मामले में शीर्ष पर स्मृति मंधाना हैं जो अब तक 350 रन बना चुकी हैं। भारत का 30 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में सामना होगा। इस मैच से पहले प्रतिका का चोटिल होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें