फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्ररक्षण के दौरान प्रज्ञान ओझा के सिर पर लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

Thu, 08 Sep 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्ररक्षण के दौरान टीम इंडिया के अनुभवी फिरकी गेंदबाज प्रज्ञान ओझा के सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
टीम इंडिया के अनुभवी फिरकी गेंदबाज प्रज्ञान ओझा को दलीप ट्रॉफी मैच में फिल्डिंग के दौरान बुधवार को सिर में चोट लग गई है। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना के बाद बीसीसीआई ने ट्वीट किया, "दलीप ट्रॉफी मैच के दौरान प्रज्ञान ओझा के सिर पर चोट लग गई है। चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।"
  Pragyan Ojha suffers freak head injury in @Paytm Duleep Trophy match, taken to hospital for testshttps://t.co/2HQPbG3zmF — BCCI (@BCCI) 7 सितंबर 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

गेंद अचानक उछलकर प्रज्ञान ओझा के सिर पर टकराई

प्रज्ञान ओझा - फोटो : Twitter/BCCI
यह वाकया दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में इंडिया ब्लू की दूसरी पारी के दौरान 63वें ओवर का है। जब ओझा इंडिया ग्रीन की ओर मिडऑन पर फिल्डिंग कर रहे थे। श्रेयस गोपाल की गेंद पर पंकज सिंह के शॉट को रोकने के लिए ओझा जैसे ही नीचे झुके। गेंद अचानक उछलकर उनके सिर के निचले हिस्से में लग गई। जिसके बाद वह मैदान पर ही गिर गए। 
कुछ समय के लिए वह बेहोश की स्थिति में चले गए। ओझा के चोटिल होने के बाद सभी खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह हुआ क्या है।

स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक भी एक बार डर गए थे। फीजियो ने मैदान पर ही ओझा को उपचार देना शुरू कर दिया। लेकिन वह उठ नहीं पाए।

इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में ओझा को चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि बीसीसीआई ने बाद में अपनी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो ट्वीट किया जिसमें ओझा को हंसते हुए दिखाया गया है। ओझा को पहली पारी में कोई विकेट हासिल नहीं हुआ था। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए थे।
  UPDATE - Pragyan Ojha is doing fine. His health will be monitored. pic.twitter.com/rpXTV8uDz5 — BCCI (@BCCI) 7 सितंबर 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें