फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने ओझा को दी बड़ी खुशी, प्रतिबंध हटाया

Fri, 06 Feb 2015 01:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले लेफ्ट ऑर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा को बीसीसीआई ने बड़ी सौगात दी है, हालांकि वह तुंरत टीम इंडिया में नहीं लौट पाएंगे क्योंकि टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के दौरे पर है।
विज्ञापन


वह प्रतिबंधित होने के कारण लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। अब बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा पर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण लगे प्रतिबंध को तुंरत प्रभाव से हटा लिया है। ओझा इसके बाद अब हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं।

ओझा ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा, "मुझे आज दोपहर बीसीसीआई से अनुमति मिल गई है। मुझे एक मेल के जरिये बताया गया है कि मेरा गेंदबाजी एक्शन सही पाया गया है और मैं प्रतिस्पर्द्धात्मक क्रिकेट में तुरंत प्रभाव से खेल सकता हूं। मैं अब हैदराबाद में शुक्रवार से शुरू हो रहे रणजी मैच में खेलने जा रहा हूं। मेरे लिए पिछले कुछ समय काफी भावनात्मक रहे और उम्मीद करता हूं कि अब यह खत्म हो गया है।"
विज्ञापन


ओझा से जब पूछा गया कि आखिर क्या तकनीकी खामियां उनमें थी तो उन्होंने बताया कि गेंदबाजी के समय गेंद छोड़ने के दौरान उनका शरीर कुछ अधिक घूम रहा था।
विज्ञापन

बैन हटने पर बीसीसीआई को किया धन्यवाद

प्रज्ञान ओझा को इससे पहले चेन्‍नई में आईसीसी की ओर से आयोजित होने वाली टेस्टिंग सेंटर में टेस्ट देने के लिए कहा गया था। उन्होंने दिसंबर, 2014 को रिपोर्ट किया था।

जनवरी, 2015 को चेन्‍नई के टेस्टिंग सेंटर पर ओझा की गेंदबाजी एक्शन की जांच की गई। उन्होंने बीसीसीआई के कोचों और बॉयोमैकेनिक विशेषज्ञों के सामने टेस्ट दिया। अब वह शुक्रवार से हैदराबाद में होने वाले हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच में उतर सकते हैं।

इस फिरकी गेंदबाज ने 24 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर, 2013 में खेला था और उसी मैच में उनकी गेंदबाजी एक्‍शन संदेह के घेरे में आ गई थी।

बाद में हैदराबाद क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई से अनुरोध किया कि कोचों की मदद से ओझा की गेंदबाजी एक्‍शन में सुधार के बाद टेस्ट लेने को कहा था।

प्रतिबंध हटने के बाद ओझा ने बीसीसीआई को फिर से गेंदबाजी करने देने की अनुमति देने के लिए धन्‍यवाद दिया है। उन्होंने फिर से टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद जताई और साथ ही वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपनी शुभकामनाएं दी है।

pic.twitter.com/Ba3SIXJL0i— Pragyan Ojha (@pragyanojha) February 5, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें