फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजी बुरी तरह फ्लॉप. टीम इंडिया के 358 के जवाब में मेजबान टीम 356/6

Fri, 30 Nov 2018 05:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shami
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया एकादश के बीच सिडनी में खेले जा रहे अभ्यास मैच का तीसरे दिन समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया एकादश ने भारतीय टीम के 358 के जवाब में 356/6 का स्कोर बना लिया है। भारतीय गेंदबाजी बुरी तरह फ्लॉप नजर आई। मेजबान टीम की ओर से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए।

विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने पर आरोन हार्डी 69 और हैरी नील्सन 56 रन बनाकर नाबाद थे। इसके अलावा डार्सी शॉर्ट और मैक्स ब्रायंट ने भी अर्धशतक लगाया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

पृथ्वी शॉ के टखने में चोट आई है इस तरह वे न सिर्फ अभ्यास मैच बल्कि पहले टेस्ट से भी बाहर हो गए। दूसरे दिन के स्कोर 24/0 से आगे खेलते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने तीसरे दिन 98 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए।
विज्ञापन


डार्सी शॉर्ट ने 74 और मैक्स ब्रायंट ने 62 रन बनाए और पहले विकेट के लिए 114 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। जेक कार्डर ने 38 और कप्तान सैम वाइटमैन ने 35 रनों की उपयोगी पारी खेली।

इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और 21 रन के अंदर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के चार विकेट गिर गए। मगर इसके बाद हार्डी और नील्सन ने सातवें विकेट के लिए 122 रनों की अविजित साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश अभी भारतीय टीम से सिर्फ दो रन पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें