फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनावों की धूम, अब तक 48 लाख से ज्यादा ट्वीट

Fri, 30 Nov 2018 05:54 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
twitter
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों की गूंज सोशल मीडिया पर भी खूब सुनाई पड़ रही है। हर बड़ी पार्टी सोशल मीडिया पर सक्रिय है और जनता तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। नेताओं के भाषण और ट्वीट सोशल मीडिया पर तुरंत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


48 लाख से ज्यादा ट्वीट 
 
 माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अक्टूबर और नवंबर में पांच राज्यों में चल रहे चुनावों को लेकर 48 लाख से अधिक ट्वीट किए गए। ट्विटर ने बयान जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव चल रहे हैं और पिछले दो माह (एक अक्टूबर-28 नवंबर 2018) में विधानसभा चुनावों को लेकर 48 लाख से अधिक ट्वीट किए गए।  

बयान में कहा गया है कि 27-29 नवंबर के बीच ढाई लाख से अधिक ट्वीट किए गए। इसमें कहा गया है, राज्यों में हो रहे चुनावों को लेकर भारत में बातचीत बढ़ी है। इसके अलावा दुनियाभर में लोग भारत में हो रही गतिविधियों को जानने के लिए ट्विटर का सहारा ले रहे हैं। 
विज्ञापन


सबसे अधिक ट्वीट #BJP, #Congress, #Rajasathan, #MadhyaPradesh और #Telangana जैसे हैशटैग के साथ हुई है। नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को लोगों से मतदान का आग्रह करते हुए ट्वीट किया था। इस ट्वीट को 3,266 बार रिट्वीट किया गया और इसे 13,283 लोगों ने लाइक किया।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 18 नवंबर के प्रेस कांफ्रेंस से जुड़े ट्वीट को 7,098 बार रिट्वीट किया गया और 24,018 लोगों ने उसे लाइक किया। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें