ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को दूसरे वन-डे में भारतीय महिला टीम को 60 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 'मिताली ब्रिगेड' के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम 227 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज अपने शॉट के कारण आकर्षण का केंद्र बन गई।
दरअसल, भारतीय पारी के दौरान 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर पूजा वस्त्राकर ने जेस जोनासेन की गेंद पर छक्का जमाया। यह गेंद सीधे बाउंड्री लाइन के पार लगे स्कोरबोर्ड पर जाकर टकराई। स्कोरबोर्ड पर लगे अंक गिरकर जमीन पर बिखर गए। यह देख गेंदबाज जोनासेन भी मुस्कुराई और दर्शकों ने इस शॉट पर भरपूर तालियां बजाई।

VIDEO: Pooja Vastrakar's six leaves scoreboard in tatters.
She smashed a Jess Jonassen delivery in the 2nd ODI at Baroda so hard that it landed on the manual scoreboard leaving it in a big mess #INDvAUS - https://t.co/sKeun1YJhB
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 15, 2018

बहरहाल, टीम इंडिया के लिए मौजूदा वन-डे सीरीज अच्छी नहीं बीती है। भारतीय टीम को पहले मैच में 8 विकेट जबकि दूसरे मैच में 60 रन के विशाल अंतर की शिकस्त झेलनी पड़ी। अब टीम इंडिया अपना सम्मान बचाने के लिए रविवार को खेलेगी।