फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ही हैं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजः पोंटिंग

Mon, 03 Dec 2012 11:50 PM IST
पर्थ/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने क्रिकेट करियर में टीम इंडिया को चिर प्रतिद्वंदी मानने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने संन्यास के मौके पर सचिन और हरभजन की तारीफ कर करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। पोंटिंग ने कहा, 'उन्होंने दुनिया के जितने बल्लेबाजों के खिलाफ खेला उनमें सचिन तेंदुलकर से बढ़कर ना कोई हुआ है और ना कोई होगा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हरभजन सिंह की तारीफ करने से भी नहीं कतराए।
विज्ञापन


पोंटिंग से जब यह पूछा गया कि वे अपने दौर में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज किसे मानते हैं तो उन्होंने कहा, 'मेरे मुताबिक जितने भी खिलाड़ियों के खिलाफ मैंने खेला उनमें सचिन सर्वश्रेष्ठ रहे और यह विचार एक कप्तान के नजरिए से भी बोल रहा हूं क्योंकि उसने (सचिन) ना सिर्फ अपने देश की परिस्थितियों में बल्कि हमारी परिस्थितियों में भी आकर हमारे खिलाफ शानदार सफलता हासिल की।'

'नींद उड़ा देते थे लारा'
पोंटिंग ने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा की भी तारिफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे सबसे कम नींद तब आती थी जब अगले दिन मेरी टीम को ब्रायन लारा जैसे बल्लेबाज का सामना करना होता था क्योंकि मुझे पता था कि वह अकेले मैच का रुख पलट सकता था। मैंने जिस पैमाने पर खिलाड़ियों का आंकलन किया है वह उनके अकेले मैच जिताने की क्षमता पर निर्भर करता था और लारा उस क्षेत्र के स्टार थे और उन्होंने यह इतनी बार किया जितनी बार सचिन भी भारत के लिए नहीं कर सके।
विज्ञापन


'जैक कॉलिस बेस्ट ऑलराउंडर'
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि जैक कॉलिस की क्षमता को भी कम नहीं आंका जा सकता है। वह गेंदबाजी भी करते रहे हैं और ऐसे में पूरा-पूरा दिन टेस्ट क्रिकेट में विकेट पर जमे रहना वाकई अद्भुत है। मैं अपने आपको काफी किस्मत वाला महसूस करता हूं जो मुझे अपने दौर में इतने महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला और अगर मेरा नाम कहीं इनके बीच शामिल होता है तो यह शानदार होगा।'

'भज्जी ने मुझे खूब परेशान किया'
पोंटिंग ने पाकिस्तान के वसीम अकरम व वेस्टइंडीज के कर्टली एम्ब्रोस को सबसे घातक गेंदबाज बताया। साथ ही पोंटिंग ने कहा, 'हरभजन उन गेंदबाजों में रहे जिन्होंने मुझे विकेट पर जाने कितनी बार दुखी किया। उन्होंने मुझे कई बार आउट किया और मुझे पिच पर अपनी गेंदों से बहुत परेशान किया।'

गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने पोंटिंग को उनके करियर में दस बार आउट किया जिनमें तीन बार पोंटिंग खाता भी नहीं खोल सके। पोंटिंग को तीन बार टेस्ट में शून्य पर पवेलियन भेजने का कारनामा सिर्फ भज्जी ही कर सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें