फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंटिंग को पहले टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद

Wed, 07 Nov 2012 06:58 PM IST
ब्रिस्बेन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को गाबा में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट होने की उम्मीद जताई है। अपनी फिटनेस साबित करने के लिए पोंटिंग ने दौड़ का सहारा लिया। पोंटिंग ने अभ्यास सत्र के बाद कहा, 'मैं यहां बाकी खिलाड़ियों से पहले ही आ गया और 20 से 30 मिनट तक दौड लगाई। फीजियो ने मुझे कुछ दिनों के लिए यह रूटीन रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन


पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, 'कल मैं दौड़ की गतिविधियों को तेजी दूंगा। फर्राटा भरने के बाद नेट में फुल प्रैक्टिस भी कंगा। अब मुझे कोई परेशानी नहीं है. इसलिए मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आगे भी सब ठीक ठाक रहेगा।' साथियों की प्रैक्टिस पर पोंटिंग ने कहा कि सभी खिलाड़ी अच्छा अभ्यास कर रहे हैं और प्रभाव छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। अब हमें नेट सत्र ऐसे ही लगन के साथ अभ्यास करने की जरूरत है।

पोंटिंग ने कहा कि जब हम अभ्यास करते हैं तो सभी गेंदबाज नई गेंदबाज का अभ्यास कर रहे होते हैं और बल्लेबाजों का लक्ष्य होता है कि वे कम से कम पहली 20 गेंदों का लगातार सामना नेट में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें