फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादस्पद बयान पर गडकरी को लालू ने लिया आड़े हाथ

Wed, 07 Nov 2012 06:42 PM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के बारे में दिए गए विवादस्पद बयान को लेकर नितिन गडकरी पर हमलों का दौर जारी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गडकरी की आईक्यू टेस्ट कराया जाना चाहिए जिससे कि यह पता चल सके कि उनकी आईक्यू विवेकानंद के समान है अथवा दाऊद इब्राहिम के।
विज्ञापन


साथ ही राजद प्रमुख ने भाजपा से पूछा है कि आखिर उसने गडकरी में ऐसा क्या देखा कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया।  इसकी भी छानबीन की जानी चाहिए। भाजपा में एक से बढकर एक लोग थे किस गुण के आधार पर गडकरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया इसकी जांच होनी चाहिए।

राजद नेता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में बुद्धिमता पूर्ण भाषण देकर देश का मस्तक उंचा किया था। गडकरी को जो जब अध्यक्ष बनाया है तो भाजपा को उनके बयान को झेलना भी पड़ेगा। गडकरी के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर लालू ने कहा कि इसका फैसला भाजपा नेतृत्व को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें