ड्वेन ब्रावो (32 रन पर चार विकेट) और फिर कीरोन पोलार्ड (89) की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में तीन विकेट से पराजित कर 1-0 की बढ़त बना ली है।
अनामुल हक (109) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत मेहमान टीम ने 50 ओवरों में नौ विकेट पर 217 रन बनाए।
जवाब में कैरेबियाई टीम ने 62 गेंदें शेष रहते सात विकेट खोकर 39.4 ओवरों में 219 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।