फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स पर बैन की मांग, विधानसभा में हुई बहस, जानें पूरा मामला

Tue, 11 Apr 2023 11:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिक्सिंग से जुड़े मामले में चेन्नई की टीम पर दो साल का बैन लग चुका है। आईपीएल 2016 और 2017 में यह टीम टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थी। चेन्नई के साथ राजस्थान रॉयल्स पर भी दो साल का बैन लगा था।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मु - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के एक विधायक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्थानीय खिलाड़ियों को मौका नहीं देने पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ प्रतिबंध की मांग की।
विज्ञापन


एसपी वेंकटेश्वरन ने विधानसभा में चर्चा के दौरान इस टीम पर प्रतिबंध की मांग करते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स को तमिलनाडु की टीम के रूप में प्रचारित किया गया है लेकिन इस टीम के पास मौजूदा आईपीएल सत्र में राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी है।

विधानसभा में युवा कल्याण और खेल विकास विभाग के लिए अनुदान की मांग पर बहस के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए, विधायक ने कहा, ‘‘वे इसे तमिलनाडु की टीम के रूप में पेश करने वाले विज्ञापनों के माध्यम से हमारे लोगों से लाभ कमा रहे हैं। लेकिन हमारे राज्य के किसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मौका नहीं दे रहे है।’’
विज्ञापन


दो साल के लिए बैन हो चुकी है चेन्नई की टीम
फिक्सिंग से जुड़े मामले में चेन्नई की टीम पर दो साल का बैन लग चुका है। आईपीएल 2016 और 2017 में यह टीम टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थी। चेन्नई के साथ राजस्थान रॉयल्स पर भी दो साल का बैन लगा था। इन दोनों टीमों की जगह 2016 और 2017 गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स ने ली थी। हालांकि, बैन के बाद चेन्नई ने शानदार वापसी की और चैंपियन भी बनीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें