फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: पाक पर जीत के लिए टीम इंडिया को PM मोदी ने दी बधाई, कहा- खिलाड़ियों ने शानदार कौशल व धैर्य दिखाया

Mon, 29 Aug 2022 12:18 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि टीम इंडिया ने आज के एशिया कप 2022 मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का परिचय दिया। जीत पर उन्हें बधाई।
विज्ञापन
भारत को पीएम मोदी ने दी बधाई - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 में अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। भारत के जीतते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों की बाढ़ आ गई। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को हराने पर भारतीय टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि टीम इंडिया ने आज के एशिया कप 2022 मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का परिचय दिया। जीत पर उन्हें बधाई।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा- टीम इंडिया की शानदार शुरुआत
भारत की जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया उन्होंने कहा कि एशिया कप में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत। यह एक ऐसा नेल बाइटिंग मैच था। इस शानदार जीत के लिए पूरी टीम को बधाई।

राहुल गांधी बोले- क्या रोमांचक मैच है
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, क्या रोमांचक मैच है! अच्छा खेला, टीमइंडिया खेलों की सुंदरता यह है कि यह देश को कैसे प्रेरित और एकजुट करता है - बहुत खुशी और गर्व है।

सीएम योगी ने दी टीम इंडिया को बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि अद्भुत विजय! भारतीय क्रिकेट टीम ने आज अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराकर एशिया कप में अपने सफर का शानदार शुभारंभ किया है। हार्दिक बधाई टीम इंडिया! विजय का यह क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है। जय हो!

भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

भारत ने एशिया कप 2022 की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। 

भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए। भारत को जीत के लिए आखिरी तीन ओवरों में 32 रन की जरूरत थी और भारतीय बल्लेबाजों ने दो गेंद रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


भारत ने लिया बदला
भारत ने एशिया कप में लगातार चौथी बार पाकिस्तान को हराया है। इससे पहले 2016 में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद 2018 एशिया कप में टीम इंडिया ने पहले मैच में 8 विकेट और दूसरे मैच में नौ विकेट से हराया था।  इसके साथ ही भारत ने 2021 की हार का बदला ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें