फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कोहली-धोनी से की गुजारिश, लोकसभा चुनाव से पहले करना होगा यह काम

Wed, 13 Mar 2019 01:31 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kohli and modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं से बढ़चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लेने का आग्रह कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील भी की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बुधवार सुबह अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए। उन्होंने फिल्मी सितारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों से निवेदन किया है कि वो लोगों को उनके मताधिकार के बारे में जागरुक करें।
 

 


मोदी ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग से भी मतदान के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने की अपील की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भारतीय रेसलर गीता फोगाट, शटलर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत से भी लोगों में मतदान के प्रति जागरुक करने की गुजारिश की है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित स्वर कोकिला लता मंगेशकर और ऑस्कर अवॉर्ड विजेता एआर रहमान को भी टैग करके लोगों को वोट के प्रति प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन

 


 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें