मंधाना ने पीएम मोदी को बताया प्रेरणास्त्रोत
इसके बाद स्मृति मंधाना बोलती हैं, 'जब हम 2017 में आए थे और ट्रॉफी नहीं ला पाए थे तो हमने आपसे एक सवाल पूछा था कि उम्मीदों को लेकर आपसे और आपके जवाब ने काफी मदद की थी। इसके बाद अगले छह सात साल हमने काफी मेहनत की, लेकिन काफी बार दिल टूटा हमारा, लेकिन इसे आप किस्मत कहिए कि हमने पहला वर्ल्ड कप भारत में ही जीता। आप हमेशा से सबके प्रेरणा ही रहे हैं। हर फील्ड में अब लड़कियां अच्छा कर रही हैं, चाहे इसरो का लॉन्च हो, तो हर जगह लड़कियों को अच्छा करते देख हम प्रेरित हो रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि हम और भी अच्छा कर पाएं और लड़कियों को मोटिवेट कर पाएं।