टीम इंडिया की विश्वकप के फाइनल मुकाबले में 9 रन की करीबी हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- हमारी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूरे विश्वकप के दौरान उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हमें उनपर गर्व हैं!
Our women cricketers gave their best today. They have shown remarkable tenacity & skill through the World Cup. Proud of the team! @BCCIWomen
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
इससे पहले पीएम ने मैच से पहले टीम की सभी खिलाड़ियों को अलग-अलग ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थी। मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के अपने आधिकारिक अकाउंट पर टीम इंडिया के 11 खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट में भारतीय कप्तान मिताली राज को कूल एप्रोच वाला करार दिया जबकि एक और ट्वीट में हरमनप्रीत कौर की तारीफ करते हुए पूछा कि उनका फैन कौन नहीं है?
अपने पहले ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, 'आज जबकि महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप फाइनल में खेलेगी, देश के 125 करोड़ लोगों के साथ मैं भी महिला टीम को बधाई देता हूं।'
पीएम मोदी के 11 ट्वीट इस प्रकार रहे :
As our women's cricket team plays the World Cup finals today, I join the 125 crore Indians in wishing them the very best! @BCCIWomen
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(आज जबकि महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप फाइनल में खेलेगी, देश के 125 करोड़ लोगों के साथ मैं भी महिला टीम को बधाई देता हूं।)
Captain Mithali Raj has been leading from the front. Her cool approach to the game shall surely help the entire team. @M_Raj03
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(कप्तान मिताली ने सामने से कप्तानी की बागडोर संभाली है, खेल में उनकी सोच से पूरी टीम को फायदा मिलेगा)
All the best @mandhana_smriti! Have a great game out there and play with calm and poise.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(स्मृति मंधाना को शुभकामनाएं, आपके लिए मैच अच्छा हो, शांत मन से अच्छी पारी खेलिए)
India wishes Poonam Raut the very best for the Women's World Cup Final. Her game makes all of us very proud.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(भारत फाइनल के लिए पूनम राउत को बधाई देता है, उनके खेल ने हमें गर्व महसूस कराया है)
Who is not a fan of Harmanpreet Kaur? Her stellar innings in semi finals will always be remembered. Do your best today! @ImHarmanpreet
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(कौन हरमनप्रीत कौर का फैन नहीं है? सेमीफाइनल में खेली उनकी पारी को हमेशा याद रखा जाएगा, आज अपना सर्वश्रेष्ठ कीजिए)
Good luck to Deepti Sharma for the finals. She adds immense value to the team & her game has changed the course of many matches.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(दीप्ति शर्मा को शुभकामनाएं, इनके खेल ने कई मैचों के परिणाम बदले हैं, इनके रहने से टीम को काफी मजबूती मिली है)
The experienced Veda Krishnamurthy gives a much needed stability to the middle order. All the best for today. @vedakmurthy08
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(अनुभवी वेदा कृष्णमूर्ति ने मध्यक्रम में संतुलन बनाए रखा है, आज के लिए ढेरो शुभकामनाएं)
Sushma Verma plays the important role of the wicket keeper. Remember, catches win matches :) @ImSushVerma
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(सुषमा वर्मा टीम में विकेटकीपर की अहम भूमिका निभा रही हैं, याद रखिए कैच से ही मैच जीते जाते हैं)
Jhulan Goswami is India's pride, whose wonderful bowling helps the team in key situations. All the best Jhulan.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(झूलन गोस्वामी देश की शान हैं, उनकी शानदार गेंदबाजी ने भारत को महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट दिलाए हैं, शुभकामनाएं झूलन)
Shikha Pandey's all round performances are crucial to the team. Best of luck!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(शिखा पांडे का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए अहम है, बेस्ट ऑफ लक)
Poonam Yadav's fantastic bowling can be lethal for even the best batsmen. Best wishes!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(पूनम यादव की शानदार गेंदबाजी वर्ल्ड के बेस्ट बैट्समैन के लिए भी घातक साबित हो सकती है, शुभकामनाएं)
Rajeshwari Gayakwad is known for her economic bowling performances. Good luck!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
(राजेश्वरी गायकवाड़ अपनी सटीक लाइन और लेंथ वाली गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं, शुभकामनाएं)