फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई के मुकाबले दिल्ली में खेलना आसानः धोनी

Fri, 19 Apr 2013 02:41 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 में दिल्ली को उसी की जमीं पर 86 रनों करारी मात देकर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


कप्तान ने दिल्ली की पिच को चेन्नई से बेहतर बताते हुए कहा कि चेन्नई में इस तरह खेलना आसान नहीं होता है।

एक दिन पहले इस मैदान पर धीमी पिच मिलने के कारण अभ्यास करने से मना करने वाले धोनी ने मैच के बाद बताया कि मुख्य पिच पर इतने बड़े स्कोर के बारे में नहीं सोचा था।

धोनी ने दिल्ली को 86 रनों से शिकस्त देने के बाद कहा कि मुझे नहीं लगा था कि इस पिच पर 170 का स्कोर बनाया जा सकता है।

मैं इस पिच को समझ नहीं सका था। माइक हसी ने अच्छी शुरुआत को भुनाया। इस पिच पर उसी हिसाब से खेलने की जरूरत थी।

मैंने नहीं सोचा था कि यह एक तेज गति वाली पिच साबित होगी।

हमने टूर्नामेंट के शुरू में कुछ मैच गंवा दिए हैं लेकिन एक बार फिर से लय में लौटना अच्छा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें