फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसएल में एक लाख डॉलर तक कमाएंगे खिलाड़ी

Mon, 21 Jan 2013 05:57 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टी-20 टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आधार मूल्य पांच हजार डॉलर से एक लाख डॉलर तक हो सकता है। यह लीग 26 मार्च से शुरू होगी। दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने वाले खिलाड़ियों को बता दिया गया है कि वे लीग से कितनी कमाई कर सकते हैं। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कुछ खिलाड़ियों ने कहा था कि वे पीएसएल शुरू होने से केवल एक दिन पहले ही दौरे से वापस लौटेंगे और इसलिए फ्रेंचाइजी चयन और नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।
विज्ञापन


एक खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने कहा, ‘बोर्ड ने शनिवार को बैठक बुलाई, जिसमें पीएसएल के प्रबंध निदेशक सरवर सलमान बट ने वीडियो लिंक के जरिए खिलाड़ियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।’ सूत्र ने कहा, ‘उन्हें आश्वासन दिया गया कि डायमंड, प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर वगरें में उनका आधार मूल्य एक लाख, 75 हजार, 50 हजार और 25 हजार डालर रहेगा। युवा और उदीयमान खिलाड़ियों का आधार मूल्य पांच से दस हजार डालर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें